रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 12 अक्टूबर 2021 : दिल्ली : रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अमित खरे  पीएम नरेंद्र मोदी ने बड़ी जिम्मेवारी दी है. अमित का सलाहकार नियुक्त किया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इन्हें 2 साल के अनुबंध पर इन्हें नियुक्त किया है। अमित खरे पटना के डीएम रहे हैं। चाईबासा उपायुक्त के पद पर रहते हुए उन्होंने चारा घोटाला में पहली एफआईआर दर्ज कराई थी।  इनकी पत्नी निधि खरे फिलहाल केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय में अपर सचिव के पद पर तैनात हैं।अमित खरे इसी साल 30 सितंबर को केंद्रीय उच्च शिक्षा सचिव के पर रिटायर हुए हैं। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1985 बैच के बिहार/झारखंड कैडर के अधिकारी थे। 36 साल के  करियर के दौरान उन्होंने भारत सरकार, झारखंड और बिहार सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network