आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 10 दिसंबर 2023 : रायपुर/छतीसगढ़ : विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे, भाजपा विधायक दल की रविवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया| पहले से ही यह अनुमान जताया जा रहा था कि अगर भाजपा 2003 से 2018 तक तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके रमन सिंह को नहीं चुनती है तो वह किसी ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) या आदिवासी समुदाय से ही मुख्यमंत्री को चुनेगी और हुआ भी ऐसा ही | राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर अनिश्चितता को खत्म करते हुए भाजपा के नवनिर्वाचित 54 विधायकों की अहम बैठक में विष्णु देव साय भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया | छतीसगढ़ राज्य की आबादी में आदिवासी समुदाय की हिस्सेदारी 32 फीसदी है और भाजपा ने इस बार अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित 29 सीट में से 17 सीट जीती हैं|भाजपा ने 2018 में आदिवासियों के लिए आरक्षित सीट में केवल तीन सीट जीती थीं उसने इस बार आदिवासी बहुल सरगुजा संभाग में सभी 14 सीटों  पर जीत हासिल की है |

https://youtu.be/wbm9rlA22ms?si=wFNs1lqGkwG7RV9Y

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network