रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : सासाराम। भारतीय खेल प्राधिकरण त्रिवेंद्रम द्वारा चलाए जा रहे हैं फिट इंडिया मूवमेंट एवं खेलो इंडिया कार्यक्रम को जिले में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। ज्ञात हो कि इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने हेतु भारतीय खेल प्राधिकरण त्रिवेंद्रम द्वारा कई ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया जा रहा हैं इसी कड़ी में 18 जनवरी से होने वाले ऑनलाइन प्रशिक्षण को अब 22 तारीख से कराया जाएगा । इस बात की जानकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान राघवेंद्र प्रताप सिंह ने दिया। उन्होंने बताया कि जिले में उक्त दोनों कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने में शारीरिक शिक्षकों का एवं खेल प्रभारी शिक्षकों का बहुत बड़ा योगदान है इसलिए उन्हें तकनीकी रूप से प्रशिक्षित करना भी आवश्यक है उन्होंने बताया कि जिले में खेलो इंडिया एवं फिट इंडिया कार्यक्रम को सत प्रतिशत विद्यालयों में लागू करने के लिए जिले के हर प्रखंडों में दो दो नोडल शारीरिक शिक्षकों को नामित किया गया है जिसमें जिला नोडल शारीरिक शिक्षक के रूप में गांधी स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय पचपोखरी के शारीरिक शिक्षक विनय कुमार को नामित किया गया है जबकि सासाराम प्रखंड में मनोज कुमार ,राजगृही राम और अमित कुमार को शिवसागर प्रखंड में अरविंद कुमार सिंह मध्य विद्यालय बड्डी और संजय कुमार को करगहर प्रखंड में उच्च माध्यमिक विद्यालय खङारी के जयशंकर कुमार और उत्क्रमित मध्य विद्यालय अख्तियारपुर के मिथिलेश कुमार को, नोखा में नरेंद्र कुमार सिन्हा और कृष्ण दुबे, चेनारी में वरुण कुमार और प्रेम प्रकाश कुमार, कोचस प्रखंड में पारसनाथ पासवान और ओमप्रकाश चौबे, बिक्रमगंज में इंटर स्तरीय विद्यालय के शारीरिक शिक्षक शशि कुमार और चंद्र प्रभाष शेखर,काराकाट में उच्च विद्यालय अवधेश नगर बेलवाई के शारीरिक शिक्षक कुश त्रिपाठी और धर्मेंद्र तिवारी दिनारा के मदन मोहन और अजय कुमार सिंह नासरीगंज के शारीरिक शिक्षक बेलाल अहमद और अजय कुमार सिंह सूर्यपुरा के प्रवेश सिंह और रंजन कुमार राय दावथ में लाल जी पासवान और मनोज कुमार,संझौली प्रखंड में उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगा जिला मठ के शारीरिक शिक्षक रामविलास सिंह और के के मध्य विद्यालय संझौली के शारीरिक शिक्षक सुरेंद्र कुमार डेहरी प्रखंड में रंजीत कुमार और रविंद्र कुमार, तिलौथू प्रखंड में उमेश कुमार शर्मा और श्री राम पांडे ,अकोढ़ी गोला में शक्ति पासवान और मध्य विद्यालय जोरावरपुर के शारीरिक शिक्षक आशुतोष कुमार पांडे, राजपुर में शिव शंभू राय और रंग नाथ तिवारी, रोहतास में सतीश कुमार और बिहारी प्रसाद शर्मा नौहट्टा में मध्य विद्यालय बांदु के सत्येंद्र कुमार और उच्च विद्यालय बौलिया के रविंद्र कुमार शामिल है। इन सभी शारीरिक शिक्षकों का दायित्व है अपने प्रखंडाधीन विद्यालयों में फिट इंडिया कार्यक्रम और खेलो इंडिया कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित कराना है। इन्हें पूर्व में भी जिला स्तर पर प्रशिक्षित किया गया है।