रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 29 अप्रैल 2021 : नोखा। प्रखंड के सभी पंचायतों में गुरुवार से मास्क वितरण का सिलसिला शुरू किया गया। कोविड 19 के बढ़ते रफ्तार को देखते हुए सरकार के निर्देश पर सभी पंचायतों में मुफ्त मास्क वितरण किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए बीडीओ रामजी पासवान ने बताया कि इस कार्य के लिए पंचायतवार कर्मियों को नियुक्त किया गया है। वह पंचायत के हर घर में जाकर छह मास्क देंगे। लोगों को मास्क के उपयोग के प्रति जागरूक भी करेंगे। उन्होंने कहा कि पहले दिन हथिनी, नोनसारी,दक्षिणी बरॉव,घोसियां पंचायत के गांवों में घर घर जाकर मास्क दिया गया।