संगठन में रोहतास ज़िला अव्वल : डॉक्टर एस॰पी॰वर्मा

प्राइवेट स्कूल्ज़ एंड चिल्ड्रेन वेलफ़ेयर एसोसिएशन के रोहतास इकाई की मासिक आम सभा सम्पन्न।

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 27 जून 2022 : सासाराम : प्राइवेट स्कूल्ज़ एंड चिल्ड्रेन वेलफ़ेयर एसोसिएशन के रोहतास इकाई की मासिक आम सभा रोहतास ज़िला मुख्यालय सासाराम स्थित संत पॉल स्कूल में ज़िला अध्यक्ष रोहित वर्मा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

इस मासिक बैठक में मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग के ज़िला कार्यक्रम पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं उद्घाटनकर्ता राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉक्टर एस॰पी॰वर्मा विशिष्ट अतिथि प्रियंका कुमारी एवं केदार राम ने मासिक आम सभा एवं कार्यशाला का उद्घाटन द्वीप प्रज्वलित कर के किया।

उद्घाटन के पश्चात रोहतास ज़िला के सभी उन्निसों प्रखंड को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ज़िला कार्यक्रम पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा की सरकारी विद्यालय एवं निजी विद्यालय एक दूसरे के पूरक है एवं निजी विद्यालयों में वर्ष 2017 तक के शिक्षा के अधिकार के तहत पढ़ने वाले विद्यार्थियों के शुल्क राशि शिक्षा विभाग के द्वारा पूर्णतः दि जा चुकी है। अब वर्ष 2018 की राशि लगभग 25 विद्यालयों को दि गयी है। अब सभी निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों के यूडाईस एवं पंजीकरण पर ज़ोर शोर से कार्य जारी है। संगठन के बैनर तले संचालित सभी विद्यालयों पर विशेष ध्यान शिक्षा विभाग के द्वारा दिया जाता है और आगे भी दिया जाता रहेगा। रोहतास ज़िला में निजी विद्यालयों का सहयोग शिक्षा विभाग को अनेको प्रकार से मिलता आया है जो क़ाबिले तारीफ़ है। बिहार बोर्ड एवं अन्य परीक्षाओं का केंद्र निजी विद्यालयों को बनाया जाता रहा है जिससे शिक्षा विभाग को बहुत बड़ी राहत रहती है। भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा शिक्षा विभाग को निजी विद्यालय संचालकों से है।

संगठन के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉक्टर एस॰पी॰वर्मा ने उपस्थित सभी प्रखंड के निजी विद्यालय संचालकों को संगठन में एक जुटता के लिए बँधायी एवं शुभकामनाएँ दिया और साथ ही एकता बनाए रखने की अपील किया। साथ ही डॉक्टर वर्मा ने कहा की रोहतास ज़िला इकाई ने अपने मेहनत एवं एक जुटता के बल पर संगठन में अव्वल स्थान हासिल किया है जिसपर हम सभी को नाज़ है। इस संगठन की नीव वर्ष 2011 में राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद के साथ रखी गयी थी और बहुत की कम समय में राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन पूरे भारत वर्ष के हर राज्य में कार्यरत है। आज एकजुटता का नतीजा है की जयपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन में रोहतास ज़िला से सबसे अधिक संचालकों एवं पदधारकों ने शिरकत किया था। इसी तरह से संगठन में निहसवार्थ भावना के साथ कार्य करते रहे और संगठन को सुदृढ़ करें।

ज़िला अध्यक्ष रोहित वर्मा ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवहन पर संगठन को सुदृढ़ करने हेतु ज़िला कार्यकारिणी समिति एवं प्रखंड कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन किया जाएगा जिसमें कुछ पद धारकों को पदोन्नति दो जाएगी एवं कुछ नए लोगों को भी संगठन में सेवा करने का मौक़ा दिया जाएगा।

इस बैठक को सफल बनाने में रोहतास जिला अध्यक्ष रोहित वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार कुशवाहा, ज़िला सचिव समरेंद्र कुमार (समीर जी) एवं संग्राम कांत , जिला संयुक्त सचिव अनिल कुमार शर्मा ,ज़िला महामंत्री सुनील कुमार, संजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष कुमार विकास प्रकाश, जिला संयोजक धनेन्द्र कुमार, ज़िला जनसम्पर्क पदाधिकारी दुर्गेश पटेल , डिहरी प्रखंड अध्यक्ष अरविंद भारती, सचिव प्रशांत सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद , चेनारी प्रखंड अध्यक्ष दिनेश्वर तिवारी, नस्रिगंज प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष सोनू आनंद, प्रखंड सचिव सतनारायण प्रसाद, प्रखंड संयुक्त सचिव सैयद अबरार आलम, प्रखंड संयुक्त सचिव कपिल मुनि प्रसाद, प्रखंड पी आर ओ सरमद नसरुल्ला, प्रखंड संरक्षक निलेश कुमार, प्रखंड महामंत्री लक्ष्मण सिंह क़ाराकाट प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष करुणेश कुमार शांडिल्य, प्रखंड सचिव आदित्य राज, कोषाध्यक्ष बबन कुमार, प्रखंड पीआरओ अविनाश सिंह, प्रखंड संरक्षक अरुण कुमार, विक्रमगंज प्रखंड अध्यक्ष अनिता देवी, संरक्षक भारती जी , उपाध्यक्ष कमलेश कुमार , राजपुर प्रखंड अध्यक्ष यमुना चौधरी, सासाराम प्रखंड अध्यक्ष तेजनारायण पटेल , उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, कोषाध्यक्ष तौकीर आलम, कोचस सचिव धनंजय कुमार, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, करगहर प्रखंड अध्यक्ष अजित कुमार पटेल, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार , सचिव ब्रजेश पांडेय , कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार , संझौली प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह , उपाध्यक्ष सोनू कुमार पांडेय, सूर्यपुरा प्रखंड अध्यक्ष शिव यश पाल, दावथ प्रखंड अध्यक्ष गुलाब कुमार, उपाध्यक्ष संतोष कुमार चौधरी , सचिव विनय पटेल , संयुक्त सचिव सद्दाब आलम खान , कोषाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार , जनसम्पर्क पदाधिकारी अरविंद सिंह , संरक्षक मदन चौधरी , भरत प्रसाद , विकास पटेल , अभिषेक कुमार , विरेंद्र प्रसाद शिवसागर प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार राय ,तिलौथु प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह , अकोढ़िगोला प्रखंड अध्यक्ष अशोक पाल, उपाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार , सचिव बिनायक सिंह, डॉ आशुतोष पांडेय , नोखा प्रखंड अध्यक्ष राहुल रंजन ने अहम योगदान किया।

https://youtu.be/dtGfLMsY2Ww

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network