रंगोली हर्ष, उल्लास व समृद्धि का प्रतीक है: डॉक्टर एस पी वर्मा

जूनियर संत पॉल स्कूल के नन्हें विद्यार्थियों ने भी अपने हाथों से बनाया रंग – बिरंगा रंगोली

रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 02 नवम्बर 2021 : सासाराम। शैक्षणिक संस्था संत पॉल स्कूल के प्रांगण में यहाँ के विद्यार्थियों ने दिवाली से पूर्व धनतेरस के अवसर पर मनमोहक रंगोली बनाकर अभिभावकों को खूब आकर्षित किया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ एस पी वर्मा ने कहा कि अवसर विशेष पर हमारे देश की संस्कृति में रंगोली बनाना हर्ष, उल्लास व समृद्धि का प्रतीक माना गया है। यहाँ के छात्र- छात्राओं ने मनमोहक रंगोली बनाकर अपने हुनर को प्रदर्शित किया है। जो काफी सराहनीय है।

प्राचार्या आराधना वर्मा ने बताया कि आज के रंगोली प्रतियोगिता में यहाँ अध्ययनरत्त करीब 300 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। यह रंगोली प्रतियोगिता तीन समूहों में आयोजित किया गया था। प्रथम समूह में वर्ग पांचवीं से सातवीं तक के विद्यार्थियों के लिए भारतीय स्वतंत्रता के स्वर्णिम 75 वें वर्ष, द्वितीय समूह में वर्ग आठवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए फाइट विद कोविड – ए सैल्यूट टू आवर हेल्थ हीरोज तथा वर्ग ग्यारहवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए ए मिलियन वैक्सीनेशन – इंडियन ट्रीफम अगेंस्ट कोविड विषयक पर केन्द्रित रंगोली का थीम दिया गया था। जिसपर यहाँ के विद्यार्थियों ने अपने नन्हें हाथों से विद्यालय के प्रांगण में एक से बढ़कर एक रंग – बिरंगे रंगोली बनाकर अभिभावकों एवं शिक्षक- शिक्षिकाओं को खूब लुभाया।

आज की इस रंगोली प्रतियोगिता में वर्ग पांचवीं से सातवीं तक के विद्यार्थियों में अभय, क्षितिज, अभिकृति एवं आद्विता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर आनंदी सिंह एवं निशू राज तथा तृतीय स्थान पर आद्या, आस्था, हैप्पी राज एवं हर्षित ने अपना स्थान बनाने में सफलता हासिल की है। जबकि आठवीं से दसवीं वर्ग में प्रथम स्थान पर मनीष एवं प्रियांशु शुक्ला, द्वितीय स्थान पर ध्रुव राज, रौनक रंजन, साम्भवी एवं ननंदनी तथा तृतीय स्थान पर दिव्यांका केशरी, अंजली कुमारी, मैत्री एवं अदिति रावत ने सफलता हासिल की। वहीं वर्ग ग्यारहवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया मुस्कान और अपूर्वा, द्वितीय स्थान पर सौम्या एवं नीलम तथा तृतीय स्थान पर सोनम एवं मधुमिता ने अपना स्थान बनाया। इस पूरे रंगोली प्रतियोगिता में दसवीं की कृतिका सुहानी एवं ग्यारहवीं का छात्र सामर्थ्य राज को विशेष पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र के लिये चयनित किया गया। अन्य विद्यार्थियों में प्रिया, आलिया, अनमोल कुमारी,मुस्कान शिविका, तान्या,अदिति राज एवं वात्सल्य ने भी हिस्सा लेकर रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर जूनियर संत पाॅल स्कूल की प्राचार्या वीणा वर्मा, संत पाॅल स्कूल के प्रबंधक रोहित वर्मा सहित सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं पे प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network