सासाराम : दिनांक 21 जनवरी 2020 को प्राइवेट स्कूल्ज़ एंड चिल्ड्रेन एसोसीएशन रोहतास इकाई की ज़िला कार्यकारिणी समिति एवं उन्निसो प्रखंड की कार्यकारिणी समिति की संयुक्त बैठक ज़िला मुख्यालय सासाराम में संत पॉल स्कूल के उमा ऑडिटॉरीयम में प्रदेश महामंत्री डॉक्टर एस॰पी॰वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

इस बैठक में आगामी 04 जनवरी 2021 से बिहार सरकार के आदेशानुसार रोहतास ज़िला के सभी प्रखंड विद्यालयों को संचालित करने हेतु विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। डॉक्टर एस॰पी॰ वर्मा ने उपस्थित सदस्यों को सरकार के आदेशानुसार विद्यालयों को खोलने पर आगामी चुनौतियों से अवगत कराया और कहा की प्रत्येक विद्यालय संचालकों को अपने अपने विद्यालय में कोरोना महामारी के गाइडलाइन का पालन करने की ज़िम्मेदारी कुशलता से निभानी होगी साथ ही शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को भी प्रशिक्षित करना होगा। साथ ही सभी विद्यालयों को अपने अपने विद्यालय परिसर की स्वक्षता पर ख़ास ऐतिहात भी रखना होगा। विद्यालय परिसर में मास्क पहनने पर ख़ास ध्यान देना होगा। साथ ही सभी विद्यार्थी एक दूसरे से शारीरिक दूरी बनाए रखे इसका पुख़्ता इंतज़ाम शिक्षकों के निगरानी में रखना होगा।

ज़िला अध्यक्ष रोहित वर्मा ने बताया की संघठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद के रोहतास ज़िला प्रवास हेतु दिनांक दिसम्बर 2020 को रोहतास ज़िला पधारेंगे साथ ही यह निर्णय लिया गया की दिनांक 28 दिसम्बर 2020 को रोहतास ज़िला मुख्यालय सासाराम में स्थित संत पॉल स्कूल में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी उन्निसो प्रखंड के निजी विद्यालय संचालकों को कोरोना महामारी लाक्डाउन अवधि के बाद 04 जनवरी 2021 से विद्यालय के संचालन हेतु ट्रेनिंग भी दो जाएगी ताकि बच्चों की सुरक्षा हेतु अभिभावक निश्चिंत हो सके। सभी प्रखंड कार्यकारिणी समिति के सदस्यों एवं ज़िला कार्यकारिणी के सदस्यों को आगामी महासभा की सफलता हेतु अलग अलग उत्तरदायित्व दिया गया है।

ज़िला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार कुशवाहा , ज़िला सचिव समरेंद्र कुमार ज़िला संयुक्त सचिव संग्राम कांत , ज़िला संयोजक धीरेंद्र कुमार , ज़िला कोषाध्यक्ष कुमार विकास प्रकाश , ज़िला महामंत्री अनिल कुमार , सुनील कुमार एवं ज़िला जनसम्पर्क पदाधिकारी दुर्गेश पटेल ने संगठन की मजबूती एवं संगठन के विस्तार पर अपना पक्ष सभी प्रखंड कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के समक्ष रखा।

इस बैठक को सफल बनाने में रोहतास जिला अध्यक्ष रोहित वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार कुशवाहा, ज़िला सचिव समरेंद्र कुमार (समीर जी), जिला सह सचिव संग्राम कांत, जिला महामंत्री अनिल कुमार शर्मा , सुनील कुमार, संजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष कुमार विकास प्रकाश, जिला संयोजक धनेन्द्र कुमार, ज़िला जनसम्पर्क पदाधिकारी दुर्गेश पटेल , डिहरी प्रखंड अध्यक्ष अरविंद भारती, सचिव प्रशांत सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद , चेनारी प्रखंड अध्यक्ष दिनेश्वर तिवारी, नासरीगंज प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह, सचिव सत्यनारायण सिंह, सोनू आनंद, काराकाट प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, सचिव आदित्य राज , विक्रमगंज प्रखंड अध्यक्ष अनिता देवी, संरक्षक भारती जी , उपाध्यक्ष कमलेश कुमार , राजपुर प्रखंड अध्यक्ष यमुना चौधरी, दिनारा प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार , सासाराम प्रखंड अध्यक्ष तेजनारायण पटेल , उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, कोषाध्यक्ष तौकीर आलम, कोचस सचिव धनंजय कुमार, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, करगहर प्रखंड अध्यक्ष अजित कुमार पटेल, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार , सचिव ब्रजेश पांडेय , कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार , संझौली प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह , उपाध्यक्ष सोनू कुमार पांडेय, सूर्यपुरा प्रखंड अध्यक्ष शिव यश पाल, दावथ प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत कुमार, शिवसागर प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार राय ,तिलौथु प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह , अकोढ़िगोला प्रखंड अध्यक्ष अशोक पाल, उपाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार , सचिव बिनायक सिंह, डॉ आशुतोष पांडेय ने अहम योगदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network