रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 17 अक्टूबर 2021 : रोहतास : बीएचयू पुरातन छात्रों द्वारा 65 वीं बीपीएससी टॉपर गौरव सिंह का प्रथम जिला आगमन पर नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित कर स्वागत किया गया। छात्र कल्याण मोर्चा बीएचयू के पूर्व अध्यक्ष सह बिहार प्रदेश भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिक्षाविद डॉ विनोद सिंह उज्जैन ने गौरव के चमरहा निवास स्थान पर जाकर बुके देकर अभिनंदन और स्वागत किया। स्वागत समारोह में रंजन राय, आशुतोष सिंह, अधिवक्ता अजीत सिंह ,डॉ विजय कुमार सिंह अशोक भारद्वाज शहर के प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर बी बी सिंह विंध्याचल सिंह पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network