पटना : दिनांक 18.11.2020 दिन बुधवार को बिहार राज्य के नव मनोनीत शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी को प्राइवेट स्कूल्ज़ एंड चिल्ड्रेन वेलफ़ेयर एसोसीएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ख़ास मुलाक़ात कर निजी विद्यालयों को पुनः संचालित करने हेतु बिहार राज्य के लाखों निजी विद्यालय संचालकों शिक्षक शिक्षिकाओं के तरफ़ से ज्ञापन सौंपा।

इस ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमाएल अहमद ने बिहार के नव मनोनीत शिक्षा मंत्री को बिहार राज्य के लाखों निजी विद्यालयों में कार्यरत लाखों शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों के दैयनिय हालात के बारे विस्तृत जानकारी देते हुए केंद्र सरकार के द्वारा निर्गत
40-3/2020-DM-I(A) दिनांक 30 सितम्बर 2020 के कंडिका संख्या 1(a), 1(b), 1(c),1(d) एवं 1(f) के माध्यम से विद्यालयों को खोलने हेतु एवं उससे सम्बंधित नियमावली का वर्णन करते हुए कंडिका 1(e) पर ध्यान आकृष्ट कराया। साथ ही यह भी बताया की उक्त आदेश के तहत केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को दिशानिर्देश देते हुए हर राज्य में दिशानिर्देश जारी करने का आग्रह किया है। उपरोक्त पत्रांक के आलोक में राज्य सरकार के द्वारा इस विषय में अभी तक कोई भी दिशानिर्देश पारित नहीं किया गया है।

सैयद शमाएल ने यह भी बताया की वही राज्य के सभी संस्थान पूर्णतः कार्यरत हुए काफ़ी समय हो चुका है। कोरोना महामारी संक्रमण अब ना के बराबर हो चुकी है।इसके साथ ही सभी निजी विद्यालयों की वर्षों से लम्बित शिक्षा के अधिकार की राशि के आवंटन के सम्बंध में विस्तृत जानकारी शिक्षा मंत्री के साथ साझा किया। एवं इस बकाया राशि को जल्द से जल्द बिहार राज्य के सभी ज़िलों में अवस्थित सभी निजी विद्यालयों को देने का सुझाव दिया। उपरोक्त दोनो बिंदुओ पर उम्मीद जतायी जा रही है की बिहार सरकार का शिक्षा विभाग किसी भी समय आदेश पारित कर सकता है।

प्राइवेट स्कूल्ज़ एंड चिल्ड्रेन वेलफ़ेयर एसोसीएशन के प्रदेश महामंत्री डॉक्टर एस॰पी॰ वर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमाएल अहमद को उनके इस नेक पहल के लिए साधुवाद दिया है। डॉक्टर एस॰पी॰वर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी काल में निजी विद्यालयों के संचालक , शिक्षक , शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने अत्यंत ही कठिन दौर देखा है। अब सबकी नज़रें राज्य सरकार पर टिकी हुई है अतः अब इस विषय में शिक्षा विभाग को जल्द से जल्द अपना दिशानिर्देश जारी करने हेतु उचित कदम उठाना चाहिए।

साथ ही रोहतास जिला अध्यक्ष रोहित वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार कुशवाहा, ज़िला सचिव समरेंद्र कुमार (समीर जी), जिला सह सचिव संग्राम कांत, जिला महामंत्री अनिल कुमार शर्मा , सुनील कुमार, संजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष कुमार विकास प्रकाश, जिला संयोजक धनेन्द्र कुमार, ज़िला जनसम्पर्क पदाधिकारी दुर्गेश पटेल , डिहरी प्रखंड अध्यक्ष अरविंद भारती, सचिव प्रशांत सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद , चेनारी प्रखंड अध्यक्ष दिनेश्वर तिवारी, नासरीगंज प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह, सचिव सत्यनारायण सिंह, सोनू आनंद, काराकाट प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, सचिव आदित्य राज , विक्रमगंज प्रखंड अध्यक्ष अनिता देवी, संरक्षक भारती जी , उपाध्यक्ष कमलेश कुमार , राजपुर प्रखंड अध्यक्ष यमुना चौधरी, दिनारा प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार , सासाराम प्रखंड अध्यक्ष तेजनारायण पटेल , उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, कोषाध्यक्ष तौकीर आलम, कोचस सचिव धनंजय कुमार, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, करगहर प्रखंड अध्यक्ष अजित कुमार पटेल, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार , सचिव ब्रजेश पांडेय , कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार , संझौली प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह , उपाध्यक्ष सोनू कुमार पांडेय, सूर्यपुरा प्रखंड अध्यक्ष शिव यश पाल, दावथ प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत कुमार, शिवसागर प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार राय , अकोढ़िगोला प्रखंड अध्यक्ष अशोक पाल, सचिव बिनायक सिंह, डॉ आशुतोष पांडेय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएँ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network