आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 26 फरवरी 2022 : नोखा। प्रखंड के भटौली प्राथमिक विद्यालय में सचिव का चुनाव गलत तरीके से करने का आरोप गाँव के ग्रामीण तथा वार्ड सदस्य कौशल्या देवी ने लगाया है। सचिव के होने वाले चुनाव में संबंधित वार्ड सदस्य को भी इसकी सूचना नहीं दी गई। जिसके कारण गाँव के ग्रामीणों में विद्यालय के प्रधानाध्यापिका के खिलाफ आक्रोश मुखर होने लगी है। इस सम्बंध में ग्रामीणों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पास आवेदन देकर फिर से चुनाव कराए जाने की मांग की गई हैं। जिसमे अंजू देवी, कंचन देवी, साबित देवी, रीना देवी, वार्ड सदस्य कौशल्या देवी ने कहा कि ग्रामीणों की सभा कराए बिना प्रधानाध्यापिका ने गुप्त तरीके से चुनाव करा दिया है जिसकी जाँच करने की मांग की गई।