आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 20 अक्टूबर 2023 : दावथ(रोहतास ) : दावथ प्रखंड परिसर में स्थित ई किसान भवन में प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कृषि प्रौद्योगिकीप्रबंधनअभिकरण(आत्मा)द्वारा किया गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन आत्मा अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह सहायक निदेशक पौधा संरक्षक पिंकी दास अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मधुरेंद्र सिंह प्रखंड कृषि पदाधिकारी शैलेंद्र सिंह प्रखंड तकनीकी प्रबंधक आशुतोष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया

प्रशिक्षण में मुख्य रूप से किसानों को रबी फसलों की तकनीकी जानकारी, रबी मौसम में कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी, जलवायु अनुकूल कृषि संबंधित जानकारी, फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूकता, , जैविक खेती कृषि रोड मैप के विभिन्न आयामों की जानकारी पर कृषि विभाग के पदाधिकारीयो के द्वारा जानकारी किसानों को दिया गया। सहायक निदेशक पौधा संरक्षण रोहतास पिंकी दास के द्वारा विभाग के द्वारा चलाए जा रहे पौधों में लगने वाले कीटनाशक दवा की जानकारी एवं अनुदानित दर पर दवा की उपलब्धता के बारे में किसानों को जानकारी दी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक आशुतोष कुमार द्वारा आत्मा एवं कृषि विभाग की योजनाओं के साथ-साथ कृषि से अपनी आय कृषक बंधु कैसे बढ़ाए इसकी जानकारी दिया साथ ही मशरूम उत्पादन, बकरी पालन , मछली पालन,मुर्गी पालन सहित कई योजनाओं का प्रशिक्षण आत्मा द्वारा दिया जाता है

इस कार्यक्रम में किसान सलाहकार ओम प्रकाश सिंह,, संजय कुमार सिंह, बृजेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना सिंह , कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रघुनाथ सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष गंगासागर सिंह, जमसोना मुखिया प्रतिनिधि कमलेश सिंह यादव बीडीसी राजेश यादव, उमा यादव, विनोद सिंह, जितेंद्र सिंह सहित प्रखंड के किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network