आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 08 फरवरी 2024 : सासाराम। निवर्तमान थानाध्यक्ष संजय सिन्हा का विदाई एवं नये थानाध्यक्ष राजीव रंजन का स्वागत समारोह गुरुवार को संत पॉल स्कूल के सभागार में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन डॉ एस पी वर्मा ने भाव – विह्वल होकर कहा कि पिछले तीन वर्षों तक संजय सिन्हा जी का कार्यकाल सासाराम में बतौर थानाध्यक्ष काफी सराहनीय रहा। इन तीन वर्षों में इन्होंने कड़ी चुनौती को स्वीकार कर सासाराम में अच्छी लाॅ एंड ऑर्डर बहाल कर यहाँ के लोगों के बीच शांति, सुरक्षा व भाईचारा स्थापित करने में अपनी उत्कृष्ट भूमिका निभाई। आज इनकी विदाई बेला पर हम सभी की आँखें नम है। साथ ही हमलोगों की शुभकामनायें भी है कि आप जहाँ भी जायें अपनी तत्परता से लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने में सफल रहें।

तत्पश्चात डॉ वर्मा ने नये थानाध्यक्ष राजीव रंजन को भी शुभाशीष देते हुए कहा कि जिस तरह निवर्तमान थानाध्यक्ष संजय सिन्हा का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा। आपका भी कार्य व तत्परता बनी रहे। जहाँ भी हमलोगों खासकर संत पॉल स्कूल परिवार एवं लायंस क्लब की जरूरत महसूस होगी हम सब आपका साथ देने के लिए तैयार हैं। 
https://youtu.be/wbm9rlA22ms?si=wFNs1lqGkwG7RV9Y

संजय सिन्हा ने सभी उपस्थित अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि सासाराम शहर में मुझे जो जनता का समर्थन मिला है वह शायद ही किसी शहर में मिला। सासाराम शहर के नागरिकों ने हमेशा एकजुट हो कर रोहतास पुलिस का समर्थन कंधे से कंधा मिला कर किया है और उम्मीद है कि आगे भी करते रहेंगे। लायंस क्लब ऑफ़ सासाराम के सभी सदस्यों ने पुलिस सहायता केंद्र में जो सहयोग किया वह कबीले तारीफ़ है। सासाराम शहर में पुलिस सहायता केंद्र बनने पर सिर्फ़ रोहतास पुलिस को ही नहीं। बल्कि आम जन मानस को भी राहत है। आय दिन देखा जा सकता है कि पुलिस सहायता केंद्र में राहगीरों के लिए वरदान साबित हो रहा है जिसके लिये लायंस क्लब ऑफ सासाराम के सभी सदस्यों को साधुवाद है।

नये थाना अध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि रोहतास पुलिस विभाग के प्रति आप सभी का समर्थन देख कर निशब्द हूँ। पूरी कोशिश करूँगा कि आप सभी का विश्वास रोहतास पुलिस पर बरकरार रहेगा।

मंच संचालन रोहित वर्मा ने किया।

उक्त अवसर पर लायंस क्लब के जिलाध्यक्ष रोहित वर्मा, उपाध्यक्ष सुभाष कुमार कुशवाहा, सुनील कुमार , मनीष अग्रवाल , रोहित कुमार, निखिल आदित्य सहित काफी संख्या में मीडिया कर्मी व शिक्षक – शिक्षिका उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network