आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 14 अप्रैल 2023 : सासाराम : भारतीय जनता पार्टी जिला रोहतास द्वारा 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर शुरू हुए सप्ताहिक सेवा समरसता दिवस अंतर्गत आज 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की जन्म जयंती पर समाहरणालय रोहतास सासाराम गेट के बगल में स्थित उनकी प्रतिमा की साफ-सफाई के पश्चात् माल्यार्पण किया गया।


अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अशोक साह ने की तथा संचालन जिला मंत्री सह कार्यक्रम के संयोजक सत्य नारायण पासवान ने की। भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने सभी बूथों पर समरसता दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसे जिला मुख्यालय से प्रारंभ किया गया। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने आज राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर बाबासाहेब के प्रति राष्ट्रीय सम्मान प्रदर्शित किया है जो ऐतिहासिक है, आज तक किसी पार्टी ने इस तरह उनके प्रतिअपना सम्मान प्रदर्शित नहीं किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह,मंगलानंद पाठक, बेचू महतो सनी चौरसिया, गीता पांडे, प्रकाश जी उर्फ मुन्ना शर्मा, सुजीत गौंड़,रामाश्रय राम,नंदलाल राम बृज किशोर राम, सूरज सिंह,विनोद पासवान आदि कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
