जेल प्रशासन ने सम्राट चौधरी को जेल निरीक्षण करने से रोका

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 03 मई 2023 : सासाराम। नेता प्रतिपक्ष व भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज सासाराम पहुंचे। बता दे रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान सासाराम में संप्रदायिक झड़प को लेकर जिला पुलिस प्रशासन ने भाजपा के 5 बार विधायक रह चुके पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी के विरोध में सम्राट चौधरी आज सासाराम पहुंचे हैं।


सासाराम पहुंचने पर सम्राट चौधरी अपने कार्यकर्ताओं के साथ जेल में बंद विधायक से मिलने के लिए साइकिल से सासाराम मंडल कारा पहुंचे। सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर पहले से ही जेल प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता और जेल पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। सम्राट चौधरी ने जेल निरीक्षण को लेकर जेल प्रशासन से कहा। इधर जेल प्रशासन सम्राट चौधरी को जेल में निरीक्षण करने और जेल में बंद विधायक से मिलने की अनुमति नहीं दी। सम्राट चौधरी ने कहा कि जेल का निरीक्षण करना नेता प्रतिपक्ष का संविधानिक अधिकार है। इसलिए जेल में निरीक्षण करने दिया जाए। बावजूद इसके जेल प्रशासन ने जेल में निरीक्षण करने की इजाजत नहीं दी। सम्राट चौधरी को मंडल कारा जेल से बेरंग वापस लौटना पड़ा। सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा की 2024 के लोक सभा चुनाव एवं 2025 के बिहार विधान सभा चुनाव में जमानत जप्त करने के लिए बीजेपी तैयार है। हिम्मत है तो रोक कर दिखाएं।
