
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 03 मार्च 2023 : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स के अनुसार सोनिया गांधी को ब्रोंकाइटिस की वजह से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि 76 वर्षीय सोनिया गांधी को गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।

सर गंगाराम अस्पताल ट्रस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष डीएस राणा ने बताया कि सोनिया गांधी को बुखार के बाद अस्पताल लाया गया था। ब्रोंकाइटिस की वजह से उनको चेस्ट डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट अरूप बसु और उनकी टीम की देखरेख में भर्ती किया गया है। सोनिया गांधी के हेल्थ की निगरानी डॉक्टर्स की टीम कर रही है। आवश्यक जांच कराई जा रही है। उनकी हालत स्थिर है।

इस साल यह दूसरी बार है जब सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जनवरी में सोनिया गांधी को वायरल श्वसन संक्रमण के इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
