आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 01 जनवरी 2023 : पटना : पटना में ठण्ड का कहर लगातार जारी है, इसके मद्देनजर 8वीं तक की कक्षाओं को 26 दिसम्बर से लेकर 31 दिसंबर तक बंद करने का आदेश जिला प्रशासन की ओर से जारी किया गया था। अब इसे बढाकर 7 जनवरी तक कर दिया गया है। जिलाधिकारी डॉ.चंद्रशेखर सिंह ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है की जिले में चल रही शीतलहर और अधिक ठण्ड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना है। इसके मद्देनजर पटना जिला के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

बिहार के मौसम में बदलाव आया है। कहीं घना कोहरा है तो कहीं आंशिक बादलों की आवाजाही से ठंड बढ़ी है। पटना समेत प्रदेश के गया, औरंगाबाद, रोहतास, शेखपुरा, बांका, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, सीवान, सीतामढ़ी, पूर्णिया जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। पटना समेत कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। यानी कि रातों के साथ दिन भी ठंडे हो रहे हैं। रविवार को साल 2023 का पहला दिन है। मौसम विभाग के मुताबिक आनेवाले दिनों में राज्य शीतलहर से हल्की राहत मिलने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network