
रिपोर्ट: Rohtas Darshan चुनाव डेस्क | नई दिल्ली | Updated: 5 मार्च 2026: देश के प्रमुख सरकारी बैंकों में शामिल Punjab National Bank (PNB) ने अपने ग्राहकों के लिए एटीएम से नकद निकासी से जुड़ा एक बड़ा बदलाव किया है। बैंक ने डेबिट कार्ड के जरिए रोजाना कैश निकालने की सीमा को 50 प्रतिशत तक कम करने का फैसला किया है।
बैंक की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, नई लिमिट 1 अप्रैल से लागू होगी और यह बदलाव विभिन्न श्रेणियों के डेबिट कार्ड पर लागू किया जाएगा।
कैश निकालने की लिमिट आधी हुई
PNB ने अपने डेबिट कार्ड्स को दो प्रमुख कैटेगरी में बांटकर नई लिमिट तय की है।
जिन कार्ड्स की दैनिक कैश निकासी सीमा पहले ₹1 लाख थी, उसे घटाकर अब ₹50,000 प्रतिदिन कर दिया गया है।
वहीं प्रीमियम डेबिट कार्ड्स, जिनकी सीमा पहले ₹1.5 लाख प्रतिदिन थी, उसे घटाकर अब ₹75,000 प्रतिदिन कर दिया गया है।
इन डेबिट कार्ड्स पर लागू होगा नया नियम
जिन कार्ड्स पर नई लिमिट लागू होगी, उनमें प्रमुख रूप से ये शामिल हैं:
RuPay NCMC Platinum Domestic Debit Card
RuPay Business Platinum NCMC Debit Card
MasterCard Platinum Debit Card
RuPay NCMC Platinum International Debit Card
RuPay Women Power Platinum Debit Card
RuPay PNB Palaash Debit Card (Recycled PVC)
VISA Gold Debit Card
PNB MasterCard Platinum Rise Debit Card
बैंक ने क्यों लिया यह फैसला
बैंक का कहना है कि कैश निकासी की सीमा कम करने से ATM फ्रॉड या कार्ड क्लोनिंग जैसी घटनाओं में ग्राहकों को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकेगा।
इसके साथ ही बैंक का उद्देश्य ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग, ऑनलाइन पेमेंट और सुरक्षित ट्रांजैक्शन के लिए प्रोत्साहित करना भी है।
ग्राहक खुद भी बदल सकते हैं लिमिट
Punjab National Bank ने ग्राहकों को यह सुविधा भी दी है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार तय सीमा के भीतर डेली कैश निकासी की लिमिट सेट या संशोधित कर सकते हैं। इसके लिए ग्राहक निम्न माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं:
PNBOne मोबाइल ऐप
इंटरनेट बैंकिंग
वॉट्सएप बैंकिंग
IVR (फोन बैंकिंग)
डिजिटल बैंकिंग पर जोर
बैंकिंग विशेषज्ञों का मानना है कि देश में तेजी से बढ़ रहे डिजिटल भुगतान के दौर में बैंक धीरे-धीरे कैश ट्रांजैक्शन कम करने और डिजिटल भुगतान बढ़ाने की दिशा में कदम उठा रहे हैं। PNB का यह फैसला भी उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।


