आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 21 अक्टूबर 2022 : करगहर रोहतास। चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र के ककरैत ओभर चक गांव के पास शुक्रवार की भोर में करगहर निवासी बेचने सिंह के 38 वर्षीय पुत्र मुन्ना सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं था। कमीज पर चंदन टेलर्स करगहर लिखा था जिसके आधार पर कंदवा थाना के एस आई मनोज कुमार पाण्डेय एवं हेड कांस्टेबल संतोष कुमार सिंह करगहर थाना पहुंचे तथा स्थानीय मीडिया के सहयोग से सोशल मीडिया पर फोटो डाला गया। सोशल मीडिया पर फोटो डालने के बाद स्वजनों ने मुन्ना सिंह के रूप में पहचान की। पहचान होते ही मृतक की पत्नी सुभागो देवी, पिता बेचन सिंह तथा उनके दो पुत्री एवं एक पुत्र के अलावा भाई सहित भारी संख्या में लोग थाना पहुंच गए।एस आई मनोज कुमार पाण्डेय ने आशंका जताई कि कहीं हत्या कर बीच सड़क पर शव को फेंक दिया गया। मृतक के बेचन सिंह ने बताया कि वह कोचस पीएचसी में नाइट गार्ड का काम करता था। उसकी ड्यूटी छ बजे शाम से दो बजे दिन तक करना होता था। कल यानि गुरुवार को शाम तक नहीं लौटे। पत्नी सुभागो देवी ने बताया कि उनसे गुरुवार को दिन में 9 बजे बात हुई है। इसके बाद उनका मोबाइल बंद पाया गया। इधर मृतक का भतीजा बिजली की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया था जिसमें सारे परिवार दवा कराने में परेशान थे। परिजनों ने जब उन पर फोन किया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ पाया गया। परिजन सोचे कि कहीं वह चले गए होंगे। थाना परिसर में मृतक के पिता बेचन सिंह बार-बार बेहोश हो जाया करते थे।वे कह रहे थे कि मेरे पुत्र के पीछे दो-तीन लोग लगे हुए थे लेकिन मुझे आशंका नहीं होती थी कि मेरे पुत्र को मारने के लिए ही यह लोग पीछे पीछे लगे हुए हैं। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक के एक बेटी की शादी इसी वर्ष होने वाली थी। पत्नी रो रो कर कहती थी अब मेरी बेटी की शादी कैसे होगी। यूपी पुलिस के साथ मृतक के परिजन घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। कंडवा पुलिस वहां लगे सीसीटीवी के आधार पर हत्यारों की खोजबीन में लग गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network