रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 09 सितम्बर 2021 : हाजीपुर। पूजा कर लौट रहे एक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार दी,जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। घटना करताहा थाना क्षेत्र के धनुषी गाँव की है। जानकारी के मुताबिक धनुषी गाँव निवासी रंजीत कुँवर का लड़का आशुतोष कुंवर उर्फ अमन कुंवर अपनी पत्नी के साथ अपने निर्माणाधीन दुकान पर से पूजा कर लौट रहे थे। इसी बीच अपराधी रास्ते मे घेरकर उन्हें गोली मारकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़े और बेहोश पड़े आशुतोष को इलाज के लिए हाजीपुर ले गए मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। मरने की खबर सुनकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हाजीपुर-लालगंज मुख्यमार्ग को धनुषी गांव के समीप जामकर नारेबाजी शुरू कर दिए। बताया जा रहा है कि घटना चुनावी रंजिश में हुई है। वही घटना के बाद पुलिस जांचपड़ताल में जुट गई है।