आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 08 फरवरी 2023 : डेहरी ऑन सोन । जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो अपहृताओं को सकुशल बरामद किया है। यह जानकारी देते हुए एसपी विनीत कुमार ने बताया कि डालमियानगर थानान्तर्गत दिनांक 05.10.2022 को एक लड़की का अपहरण कर लिया गया था। इस संबंध में अपहृता के पिता द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर डालमियानगर थाना काण्ड सं0-768 / 22, दिनांक- 05.10.2022 धारा-366 भा०द०वि० दर्ज किया गया था।

रोहतास पुलिस के द्वारा इस घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए इसे काफी गंभीरता से लिया गया तथा इसमें शामिल अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी एवं अपहृता की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानाध्यक्ष, डालमियानगर थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी / कर्मियों की एक विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम के द्वारा उक्त काण्ड का अनुसंधान पारंपरिक एवं तकनीकी दृष्टिकोण से भी किया जा रहा था। अपहृता की सकुशल बरामदगी एवं अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी हेतु गठित विशेष टीम द्वारा लगातार विभिन्न जगहों पर छापेमारी किया जा रहा था।

https://youtu.be/7yLyjMKApzY

इसी क्रम में दिनांक 07.02.2023 को अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया है। इस संबंध में अपहृता का माननीय न्यायालय में ब्यान दर्ज कराकर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। एकन अपहरण के मामले में राजपुर थानान्तर्गत दिनांक 06.02.2023 को एक नाबालिक लड़की का राजपुर बाजार से अपहरण कर लिया गया। इस संबंध में अपहृता के पिता द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर राजपुर थाना काण्ड सं0-33/23, दिनांक- 06.02.2023, धारा-366(ए) भा0द0वि0 एवं 12 पॉस्को एक्ट दर्ज किया गया।

रोहतास पुलिस के द्वारा घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए इसे काफी गंभीरता से लिया गया तथा इसमें शामिल अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी एवं अपहृता की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानाध्यक्ष, राजपुर थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी / कर्मी का एक विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम के द्वारा उक्त काण्ड का अनुसंधान पारंपरिक एवं तकनीकी दृष्टिकोण से किया गया। अपहृता की सकुशल बरामदगी एवं अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी हेतु गठित विशेष टीम द्वारा लगातार विभिन्न जगहों पर छापेमारी किया जा रहा था। इसी क्रम में दिनांक 07.02.2023 को गुप्त सुचना के आधार पर राजपुर बाजार से अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया है। इस संबंध में अपहृता का माननीय न्यायालय में ब्यान दर्ज कराकर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network