रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 19 अक्टूबर 2021 : नोखा। स्थानीय मुख्य बाजार के पीएचसी में मंगलवार को बंध्याकरण कराने आई एक महिला का आठ माह का बच्चा एक महिला द्वारा गायब कर देने का समाचार मिला है। घटना को लेकर पीएचसी में सनसनी फैल गई। बच्चा उठाने की यह पहली घटना बताई जा रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मौडीहा निवासी देवलखि साह की पत्नी संजू देवी नोखा पीएचसी में बंध्याकरण कराने आई थी।इसी बीच आठ महीने के शिशु प्रिंस कुमार को उसकी नानी गोदी में खेला रही थी तभी एक दुपट्टे से बंधी चेहरा ढँक कर एक महिला आई। बच्चे को शांत कराने की झांसा देकर उसे बिस्कुट खिलाने लगी। मौके का लाभ देख महिला बच्चा लेकर भागने में सफल रही। आज आग की तरह पूरे बाजार में फैल गई। अस्पताल परिसर में पहली बार हुई इस घटना को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। नाती को हाथ से खो जाने पर नानी का रोते रोते बुरा हाल हो गया था। परिजनों द्वारा इसकी सूचना प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ,नोखा थानाध्यक्ष को तुरन्त दी गई। अस्पताल में लगे सीसी टीवी कैमरे को खंगालने का कार्य शुरू कर दिया गया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तलासी लेने के लिए सभी जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network