आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 13 जनवरी 2022 : मोकामा। पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गंगा नदी में अवैध खनन कर रहे बालू कारोबारियों के विरूद्ध छापामारी कर डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई गुरूवार को मोकामा थाना तथा खनन निरीक्षक, पटना ने संयुक्त रूप से की है। उक्त कार्रवाई के बाद अवैध बालू खनन माफियाओं में खलबली मच गई है। मोकामा थाना प्रभारी राजनंदन ने बताया कि मोकामा थानांतर्गत मेकरा गांव के सामने गंगा नदी में बालू का अवैध खनन कर रहे कारोबारियों के विरूद्ध संयुक्त छापामारी की गयी। छापामारी में अवैध खनन कर रहे दो नाव पर कुल 19 लोगों को पकड़ा गया। जिनके विरूद्व प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

https://youtu.be/pBmhsXhWq4I

इनकी हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार लोगों में अखिलेश कुमार, पिता ललन महतो, सहदेव बिंद, पिता भोला महतो, मिथिलेश कुमार (23 वर्ष), पिता जोगी बिन्द, खुली बिन्द (22 वर्ष), पिता पुकार महतो, परशुराम बिन्द (25 वर्ष), पिता बनारसी महतो, साजन महतो (28 वर्ष), पिता नरेश महतो, हीरा महतो (50 वर्ष), पिता रामेश्वर महतो, मानो बिन्द (25 वर्ष), पिता तारणी बिन्द (नाव के चालक), सुलेचन बिन्द (22 वर्ष), पिता फुलचन बिन्द, कंचन महतो (26 वर्ष), पिता सिताराम महतो, खखरा महतो (उम्र 25 वर्ष), पिता स्व. बिन्दा महतो, ललन महतो (50 वर्ष), पिता स्व. चाली महतो, मन्टुन बिन्द (30 वर्ष), पिता स्व. रामेश्वर बिन्द, जयराम महतो (47 वर्ष), पिता स्व. नथू महतो, सखिचन महतो (40 वर्ष), पिता स्व. कृष्ण महतो, सुखराम कुमार (25 वर्ष), पिता भोला महतो (सभी सुलतानपुर बिन्द टोली, थाना मोकामा, जिला पटना), रविराज निषाद उर्फ कैलू (20 वर्ष), पिता देवेन्द्र निषाद, देवेन्द्र निषाद (40 वर्ष), पिता स्व. जागो निषाद (नाव के चालक), मेकरा बिन्द टोली और जानो सिंह उर्फ जर्नादन (28 वर्ष), पिता स्व. रामप्रताप सिंह, झमटिया, थाना बछबाड़ा जिला बेगूसराय शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network