व्यंग्यबाजी से शुरु हुआ था झगड़ा , पुलिस ने ग्यारह लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 30 मार्च 2021 : दिनारा : थाना क्षेत्र के जिगना गांव में होली के दिन (सोमवार को) दोपहर में होली के हुड़दंग में दो गुटों के बीच हुई नोकझोंक के बाद गोलीबारी हुई जिसमे एक की मौत हो गई मृतक 50 वर्षीय सत्येंद्र सिंह बताया जाता है। और तीन लोग  जख्मी हो गये सभी जख्मीयों को बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में एसडीपीओ राजकुमार ने बताया कि दोनों पक्ष मछली वगैरह कुछ बना रहे थे । इसी बीच दोनों पक्षों में पहले व्यंग्यबाजी होनी शुरू हुई, इसके बाद नोकझोंक होते होते पहले हिंसक संघर्ष और बाद में गोलीबारी में तब्दील हो गयी। जिसमें 50 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र यादव की मौत हो गयी। जबकि एक पक्ष के एक और दुसरे पक्ष के दो लोग जख्मी हो गये।  पुलिस ने शव  को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।अभी दोनों पक्षों के बीच तनाव है। प्रथम पक्ष के विजय सिंह के बयान पर चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमे गौरीशंकर सिंह ,महेन्द्र सिंह ,कृष्णा सिंह ,उदय कुमार , वहीं दुसरे पक्ष के दिनेश सिंह के बयान पर सात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है जिसमें जयप्रकाश कुमार, सोनू कुमार, उमाशंकर सिंह , आशीष कुमार , धनजी सिंह , सुरेन्द्र सिंह , अक्षयलाल सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। प्राप्त जानकारी के आनुसार एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों से 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल गांव में पुलिस कैंप कर रही है।पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में शांति है। हालांकि, लोगों का गुस्‍सा अब भी शांत नहीं हुआ है। आक्रोश दोबारा न फूट जाए, इसलिए पुलिस चौकसी बरत रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network