आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 23 दिसंबर 2021 : अमनौर(सारण) : दहेज के लिये ससुराल वालों ने अपनी बहू की हत्या कर दिया। मामला भेल्दी थाना क्षेत्र के जोगिनी परसा गाँव की है। मृतक का नाम कांति देवी बताया जा रहा है।मृतक कांति देवी की शादी गत वर्ष दिसम्बर महीने में जोगिनी परसा गाँव के विद्या लाल महतो के पुत्र सुधांशु कुमार महतो के साथ हुआ था। मृतक की बहन आशा कुमारी ने भेल्दी थाना में दिये गये आवेदन में लिखा है कि शादी के बाद से ही मृतक कांति देवी के ससुर विद्या लाल महतो और उनके परिवार के लोग दहेज में फ्रिज, LED tv और दो लाख रुपये की मांग बराबर कांति देवी से कर रहे थे। लेकिन कांति देवी ने उन्हें बार बार कहती रहती थी कि मेरे माता पिता अब इस दुनिया में नहीं है और मेरे घर मे कमाने वाला एक मेरा भाई है जो कि वह कर्ज लेकर मेरा शादी किया है।अभी वह ये सब नही दे पायेगा,जितना भी वह दिया है सब उपहार स्वरूप दिया है अब और कुछ देने में असमर्थ हैं।इसी बात को लेकर मृतका के ससुर विद्या महतो ,राजेश महतो, मनीषा देवी और देवर अर्जुन कुमार के साथ मिलकर मेरी बहन कांति देवी की हत्या कर दिये। जब हत्या की सूचना मिलने पर जब हम अपने गाँव के कुछ लोग को लेकर कांति देवी के घर गए तो देखा कि कांति देवी के शरीर पर एक भी गहना नही है और वह मृत पड़ी है और घर के सभी सदस्य फरार है। वही हमने देखा कि कांति देवी के नाक और मुह पे कुछ निशान थे जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसकी हत्या नाक,मुँह और गला दबाकर किया गया है।

https://youtu.be/FU7h7zL-wPM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network