रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 18 अगस्त 2021 : शिवहर: तरियानी थाना क्षेत्र के सलेमपुर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात अपराधियों ने एक शिवहर के दुकानदार को गोली मारकर घायल कर दिया है। घायल सलेमपुर निवासी बिंदेश्वर साह के 30 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार बताया गया है। घायल शिवहर पेट्रोल पंप के पास ए टू जेड इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का चलाता था। बताया गया है कि वह दुकान बंद कर अपने घर सलेमपुर जा रहा था इसी बीच सलेमपुर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात अपराधियों ने एक गोली मारी है। घायल को मुजफ्फरपुर में ले गया है। वहीं पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। उक्त जानकारी मुखिया अंजली देवी के पति मनोज कुमार सिंह ने बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network