मधेपुरा : चौसा थानाक्षेत्र स्थित लौआलगान पुर्वी पंचायत के खोपड़िया में दिनदहाड़े अपराधियों ने चाचा-भतीजे को गोली से छलनी किया। जिसमें चाचा गंभीर रूप से जख्मी हो गए जबकि भतीजे की मौत हो गयी। घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीणों ने दोनों घायल को घायलावस्था मे आनफान चौसा पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां मौजूद चिकित्सक ने भतीजे को मृत घोषित कर दिया है। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया गया और पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि गोलीकांड में जख्मी चाचा निरंजन सिंह को पुलिस निगरानी में बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज भेज दिया। पुलिस हर बिंदु पर जांच में जुट गई है। मृतक लौआ लगान पूर्वी पंचायत के खोपड़िया वार्ड नंबर 11 निवासी सुचीत सिंह के पुत्र सुमन कुमार 22 वर्षीय बताया गया।

परिजनो के रोने की चितकार से मचा कोहराम|

लौआलगान पूर्वी पंचायत के खोपड़िया में गोली मारकर हत्या की गई मृतक सुमन कुमार उर्फ टुनटुन के परिजनो के रोने की चित्कार से घर में कोहराम मच गया है। मृतक के पिता सूचित सिंह, मां रूना देवी रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। वही पत्नी दुलारी देवी के चित्कार से आसपास के लोगो मे गमगीन मचा हुआ था।

दिन दहारे हुई गोली बारी से लोगो मे दहशत|

उधर गांव में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से लोगो में काफी दहशत का माहौल बन गया है। दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की इस घटना को लेकर लोगो ने पुलिस की प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रही थी लोग दबी जुबान से पुलिसिया कार्यशैली पर भी लोग सवाल खड़ा कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network