रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 23 मार्च 2021 : सासाराम : अवैध पत्थर खनन तथा अपराध नियंत्रण हेतु सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लगातार रोहतास पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है। उक्त क्षेत्र में सासाराम मुफस्सिल थाना के सहयोग के लिए BMP की प्रतिनियुक्ति की गई है जो लगातार भ्रमणशील रहकर कार्यवाही कर रहे हैं। कार्यवाही को और प्रभावी बनाने हेतु आज पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त क्षेत्र का भ्रमण किया गया तथा तत्काल पुलिस बल के स्थायी प्रतिनियुक्ति हेतु 2 स्थानों (करबंदिया तथा धनकडा में) का चयन किया गया है जहां कल से ही पुलिस बल को प्रतिनियुक्त कर दिया जाएगा। उक्त प्रतिनियुक्ति से सासाराम मुफस्सिल थानाक्षेत्र के पहाड़ी क्षेत्र में अवैध खनन तथा अपराध नियंत्रण के अलावा NH 2, ताराचंडी मंदिर तथा उसके आस पास के क्षेत्रों में अवैध खनन/परिवहन, अपराध नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाने में प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। उक्त क्षेत्र के आस पास के गरीब लोगों के व्यकल्पिक रोजगार हेतु सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत प्रस्ताव भी भेजा जा रहा है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने दी है। एसपी ने कहा कि बीएमपी जवान पूरे खनन क्षेत्र में भ्रमण करेंगे और उसके खिलाफ अभियान भी चलाए उन्होंने कहा कि टेनिस टू पर भी दृष्टि बढ़ाई जाएगी असामाजिक तत्व और खनन माफियाओं पर विशेष नजर रखी जाएगी उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में अवैध खनन नहीं होने दी जाएगी अवैध खनन में शामिल लोगों को गिरफ्तार भी किया जाएगा ।
Crime
अकोढ़ीगोला प्रखंड
करहगर प्रखंड
काराकाट प्रखंड
कोचस प्रखंड
चेनारी प्रखंड
डेहरी अनुमंडल
डेहरी प्रखंड
तिलौथू प्रखंड
दावथ प्रखंड
दिनारा प्रखंड
नासरीगंज प्रखंड
नोखा प्रखंड
नौहट्टा प्रखंड
बिक्रमगंज अनुमंडल
बिक्रमगंज प्रखंड
बिहार
राजपुर प्रखंड
रोहतास जिला
रोहतास प्रखंड
शिवसागर प्रखंड
संझौली प्रखंड
सासाराम अनुमंडल
सासाराम प्रखंड
सूर्यपुर प्रखंड