रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : सासाराम : जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर सदर एसडीओ मनोज कुमार एएसपी अरविंद प्रताप सिंह ने टोल गेट के समीप ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाकर 26 ट्रक को जब्त किया है | इसकी जानकारी देते हुए सदर एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि डीएम के आदेश पर शनिवार की रात ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाकर 26 वाहनों को जप्त किया गया है | जप्त वाहनों से लगभग 15 लाख रुपया जुर्माना भी वसूल किया गया है| उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा | ओवरलोडिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी इस छापामारी अभियान में डीटीओ मोहम्मद जी उल्लाह जिला खनन पदाधिकारी विकास कुमार के अलावे शिवसागर थाना अध्यक्ष छापेमारी में शामिल थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network