रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : सासाराम : रोहतास जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता सेमरा निवासी स्व. अयोध्या सिंह कश्यप जी की 18वीं पुण्यतिथि मंगलवार को उनके पैतृक गांव में मनाई गई।उनके सुपुत्र ऋतुराज सिंह कश्यप व परिवार के सदस्यों ने हवन पूजन के पश्चात उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया । स्व. अयोध्या सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों ने कहा कि श्री कश्यप जी महान विभूति थे, उन्होंने अपने जीवन काल में कई महत्वपूर्ण कार्य किए जैसे की वकालत एवं सामाजिक क्षेत्र में उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य किये, उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन लोगों के जीवन यानी गरीब, गुरबा, असहाय की सेवा में ही बिता दिया। इस दौरान विजय सिंह, अरुण सिंह, कामता राय, डॉ. बी. बी सिंह, डॉ. संजय आनंद, अखिलेश कुमार सिंह, डॉ. अशोक कुमार, नरेंद्र राय, नागेंद्र नागा, कूलबुल सिंह, रविंद सिंह, उमेश सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह, अरविंद सिंह, मनोज सिंह काका, हरेंद्र सिंह हरियाली, डब्बू सिंह, अजय सिंह, क्षितिज सिंह, दिलीप सिंह, बी. एन सिंह, डब्बू सिंह, बिनोद उज्जैन, रविशंकर सिंह, राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, अशोक सिंह, अनिल सिंह रेड़िया, मंजय सिकरीवाल, बृजराज कश्यप समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network