रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 30 सितम्बर 2021 : सासाराम। सेवा समर्पण अभियान के क्रम में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने स्वतंत्रता सेनानी रामकीरित सिंह के आवास पर सेनानी जगदीश तिवारी, ग्राम – डेबरियां, कोचस एवं सेनानी रामबली सिंह ग्राम-शाहमल खैरा को भारत की आजादी में दिये गए उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए सम्मानित किया। सम्मान कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशील कुमार चंद्रवंशी व संयोजन जिला उपाध्यक्ष संतोष पटेल ने किया। विदित हो कि दिनांक 17 सितंबर को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी उनके 20 वर्ष के प्रशासनिक कार्यकाल “सेवा एवं समर्पण’ को प्रतीक मानकर समाज में विभिन्न प्रकार की सेवा भावना के संकल्प को पूर्ण कर रही है। मौके पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष कमलेश तिवारी, संत कु.सिंह, जिलामहामंत्री विजय सिंह, जिलाउपाध्यक्ष डॉ.शरत् चंद्र संतोष, पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, जिलाप्रवक्ता मंगलानंद पाठक,भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी प्रिंसराज, डॉ.शिवनाथ चौधरी, संदीप सोनी, रजनीश वर्मा, निरंजन कु.सिंह, नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता पांडेय, संध्या श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network