रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 05 अप्रैल 2021 : करगहर रोहतास। प्रखंड क्षेत्र के बसंतपुर गांव में रविवार की रात दोगोला चैता गायन का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन स्थानीय विधायक संतोष कुमार मिश्रा ने फीता काटकर किया है। उद्घाटन के पश्चात विधायक ने कहा कि चैता गायन आपसी भाईचारा का प्रतीक माना जाता रहा है। बदलते परिवेश में यह परंपरा धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है जिसको बरकरार रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पूर्वजों द्वारा दी गई परंपरा को गहनता से विचार करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के आयोजक जय गोपाल सिंह यादव ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। चैता गायन में लखनपुरा एवं कंपनियां के बीच मुकाबला हुआ। श्रोताओं ने रात भर चैता गायन का आनंद लिया। चैता गीत गाकर विधायक ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। मौके पर ब्राह्मण एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधा सिंह, कन्हैया उपाध्याय, पैक्स अध्यक्ष विमल उपाध्याय, बेक्टेश तिवारी काशी चौबे, मनोज कुमार यादव, कांग्रेस जिला सचिव दीपक शुक्ला, विक्की कुमार, विजय पांडेय, धनंजय कुमार पांडेय, मनोज सिंह, नंदू पांडेय सहित कई लोग मौजूद थे।