जन जन को संविधान के प्रति जागरूक करने का है उद्देश्य :कर्नल चौधरी

दौड़ में शामिल कैडेट्स के हौसले अफ़ज़ाई के लिये लोगों ने लगाए भारत माता की जयघोष ।

सासाराम (रोहतास)भारत सरकार व एन सी सी निदेशालय बिहार एंड झारखंड के निदेशानुसार एन सी सी ग्रुप मुख्यालय गया के तत्वावधान में संविधान जागरूकता हेतु 42 वीं बिहार बटालियन एन सी सी द्वारा पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विगत 17 नवम्बर से संगोष्ठी के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था जो 13 दिसम्बर तक अनवरत जारी रहेगा। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज बटालियन मुख्यालय के प्रांगण से कर्नल (डॉ)बलदेव सिंह चौधरी के नेतृत्व मेंआज मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।सुबह दौड़ प्रारम्भ होकर शहर के मुख्य मार्ग के चौक चौराहे एवं गलियों को होते हुए शेरशाह मकबरे पर समाप्त हुआ। दौड़ के दौरान शहरवासियों द्वारा एन सी सी कैडेट्स को भारत माता की जय,संविधान निर्माताओं की जय,एन सी सी की जय जयघोष से हौसला अफजाई की। दौड़ के समाप्ति पर कर्नल (डॉ)बलदेव सिंह चौधरी ने कैडेट्स सहित वहाँ पर उपस्थित लोगों को संविधान ke mahtav ko samjhane ki अपील की, कि जितना ham आपने adhikaron के बारे में जागरूक होते हैं,उससे kahi अधिक अपने कर्तव्य के बारे में भी जागरूक hone चाहिए।एसोसिएट एन सी सी अधिकारी रवि भूषण पांडेय ने बताया कि उपस्थित लोगों द्वारा एन सी सी कैडेट्स के कार्यो की प्रशंसा की गई।इस दौड़ में कैडेट्स के साथ साथ शहरवासियों की उत्साह व जोश देखते ही बन रही थी। इस मैराथन दौड़ में एसोसिएट एन सी सी अफसर माला सिन्हा,चंदन कुमार,रोहित कुमार,सावित्री सिंह सहित पांच ऑफिसर्स एवं सूबेदार मेजर मनोज कुमार,सूबेदार विजय, सूबेदार यौन बहादुर,सूबेदार विनय,हवलदार गणेश,रावे कुमार एवं रूप सिंह सहित दस पी आई स्टाफ एवं सौ से ऊपर कैडेट्स शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network