रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : सासाराम। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण अभियान के तहत रविवार को ग्राम कंचनपुर में संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान कंचन ईट उद्योग के मालिक संतोष सिंह द्वारा ₹25000, इशिका कंस्ट्रक्शन मुरलीधर सिंह द्वारा ₹5000, गोपाल नारायण सिंह 5000 , पेट्रोल टंकी के मालिक उमेश सिंह 5100, बैजनाथ सिंह 1100 , रामदयाल सिंह, शिवशंकर सिंह, उपदेश सिंह, रामनगीना सिंह, पंकज सिंह सहित कई ग्राम वासियों ने सहयोग राशि भगवान श्री राम मंदिर निर्माण अभियान के लिए समर्पित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मनोज कुमार, प्रांत प्रचारक उमेश कुमार, जिला संघचालक प्रोफेसर विजय कुमार सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, समाजसेवी मंटू सिंह, कमलेश सिंह, समाजसेवी जनमेजय सिंह, मंडल अध्यक्ष रवि सिंह, संतोष सिंह, अरविंद सिंह सहित अनेको रामभक्त मौजूद रहे तथा समस्त ग्रामीण वासीयों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network