आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 28 नवम्बर 2022 : बालापुर में यज्ञस्थल पर श्री जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में भव्य तरीके से माता जानकी व श्री राम विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें काफी दूर-दूर से महिला पुरुषों ने आकर हिस्सा लिया। सुबह से ही कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए लोग जुटने लगे थे। काशी मथुरा बनारस आदि जगहों से आए आचार्य लोगों के मंत्रोचार से पूरा यज्ञ क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। विधि विधान के साथ माता जानकी तथा श्री राम प्रभु का विवाह संपन्न हुआ जिसमें मांगलिक गीत भी गाए गए। श्री जीयर स्वामी जी महाराज ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन में बड़े सौभाग्य से हिस्सा लेने का मौका मिलता है। इस तरह के धार्मिक आयोजन में मनुष्य को अवश्य भाग लेना चाहिए। इस कलयुग में श्री राम का नाम लेने से भवसागर से इंसान पार कर जाता है। श्रीराम ही हमारे आराध्य हैं।

श्री राम की कृपा हो जाती है तो फिर दुनिया में किसी की कृपा की आवश्यकता नहीं रहती है। अगर एक बार मन से श्री राम प्रभु को याद कर लिया जाए तो सभी देवताओं की कृपा बरसने लगती है।श्री स्वामी जी महाराज ने कहा कि छल कपट से किसी को ठगने का प्रयास नहीं करना चाहिए। किसी को कभी अपमानित नहीं करना चाहिए। सब को सम्मान देना चाहिए। अगर आप किसी को सम्मान देते हैं तो आपको भी जीवन में सम्मान मिलेगा। परिवार में कलह करने से लक्ष्मी नाराज हो जाती है। घर परिवार में मिलजुलकर प्रभु की आरती गाने चाहिए श्री लक्ष्मी नारायण प्रभु की पूजा होनी चाहिए तथा घर में श्रीमद्भागवत की कथा होनी चाहिए। जिस घर में ऐसा होता है उस घर में माता लक्ष्मी का निवास होता बना रहता है तथा श्रीमन्नारायण प्रभु की कृपा बनी रहती है। कार्यक्रम का देखभाल श्री अयोध्या नाथ स्वामी जी महाराज कर रहे थे। दूर-दूर से काफी संख्या में संत महात्मा विवाह उत्सव में हिस्सा लेने हेतु आए हुए थे।यज्ञ समिति की तरफ से व्यापक स्तर पर प्रसाद की व्यवस्था की गई थी देर रात तक प्रसाद बांटने का सिलसिला चलता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network