रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 02 मई 2021 : डेहरी : डेहरी शहर के जाने-माने प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अब्दुल हई अंसारी और अधिवक्ता प्रदीप कुमार गुप्ता तथा बारह पत्थर डेहरी निवासी अधिवक्ता रवि कुमार के पिता चेतू राम एवं युवा अधिवक्ता आनंद पाठक जी की माता पूनम देवी जी का आकस्मिक निधन पर डेहरी अनुमंडल विधिक संघ के पूर्व अध्यक्ष उमा शंकर पांडे उर्फ़ मुटूर पांडे जी के पाली रोड डेहरी स्थित निवास पर एक शोक सभा आयोजित की गई जिसमें उपरोक्त सभी मृतकों की आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोकसभा में अधिवक्ता संतोष जायसवाल प्रवीण कुमार दुबे धर्मेंद्र कुमार मुन्ना दुबे अमरनाथ सिंह गोपाल राम अरविंद कुमार पांडे मुनमुन पांडे कमलेश कुमार मिथिलेश कुमार कमल सिन्हा चंद्रिका राम अर्जुन सिंह विनोद कुमार सिंह अजय कुमार सिंह मनोज पांडे सुनील कुशवाहा काशीनाथ गुप्ता रितेश कुमार मदन कुमार रामनाथ राम उमेश सिंह रंजीत दुबे अरविंद कुमार मिथिला सरन राय मनीषा दुबे दीपक सिंह चंद्रमौली पांडे मोबीन असगर डॉक्टर अख्तर नवाब डॉक्टर जमील बृज मोहन तिवारी सैयद आलम जावेद खुर्शीद आलम संतोष सिंह संजय सिंह व धोनी कुमार इत्यादि कई लोग उपस्थित थे। शोक सभा की अध्यक्षता डेहरी विधिक संघ के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय उर्फ मुटूर पांडे ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network