आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 25 अगस्त 2022 : नोखा। ग्रामीण क्षेत्र में बसने वाले लोगों की अन्दर जाकर गरीबी से संघर्ष कर रहे लोगों से कुछ सीखने का अवसर मिला अधिकारियों को हमेशा को वंचित समाज के बारे में सोचना चाहिए। उक्त बातें नोखा प्रखंड के चनकी पंचायत में रात्रि विश्राम के बाद लौटने के क्रम में डीएम धर्मेन्द्र कुमार ने उक्त बातें कही। इस मौके पर रात्रि विश्राम के क्रम में गाँव के गली गली घूमने के बाद कहा कि यहाँ के लोग काफी अच्छे हैं।

उन्होंने इस कार्यक्रम को अपने जीवन का अहम पणाव बताया और कहा कि अमीरी और गरीबी क्या होती हैं। यह गांवो में देखने को मिलता है। इसका एक मात्र हल शिक्षित बनकर गरीबी जैसे अभिशाप से लड़ा जा सकता है। उन्होंने गाँव में शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि माताए अपने सन्तान को शिक्षित कर इस अभिशाप के खिलाफ जंग लड़ने में आगे आए तभी हम शिक्षित हो सकते हैं। इसके बाद डीएम धर्मेन्द्र कुमार, डीडीसी शेखर आनन्द, एसडीओ मनोज कुमार, ने अपनी यात्रा के पड़ाव को याद करते हुए अलग अलग वृक्षारोपण किया। इसके बाद मुखिया संघ के दयानन्द सिंह, चितरंजन तिवारी, दीनानाथ राय, पैक्स अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, कृष्ण मुरारी सिंह ने डीएम को अंग वस्त्र और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। रात्रि विश्राम के दौरान विभिन्न जगहों पर लगे काउन्टर पर बिजली विभाग, आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, यूडीआईडी कार्ड, समाजिक सुरक्षा कोषांग, भव में सड़क के गम्भीर समस्या को लेकर कुल 130 आवेदन मिले। जिसको डीएम धर्मेंद्र कुमार ने एक सप्ताह के अंदर निष्पादन करने का आदेश अधिकारियों को दिया।

प्रखंड से जुड़े बीडीओ देवेन्द्र पासवान, अंचलाधिकारी सुमन कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी संजीव कुमार, शिक्षा पदाधिकारी सचिदानंद साह, ने भी अलग अलग वृक्षारोपण किया। चनकी पंचायत के मुखिया शिला देवी ने कार्यक्रम को सफल बताते हुए डीएम को बधाई दी और कहा कि उच्च सोच रखने वाले ऐसे अधिकारियों से बदलाव की काफी उम्मीद की जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network