रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 22 मार्च 2021 : सासाराम : स्थानीय 42 बिहार बटालियन NCC सासाराम ने विश्व जल दिवस पर आज बहुत महत्वपूर्ण कार्यक्रम किये | कार्यक्रम के तहत सुबह से ही कैडेट्स की दो टोली ने दो अलग अलग जगहों पर जाकर जल श्रोतो की सफाई की | पहली टोली स्थानीय चौखंडीपथ हाई स्कूल एवं शेरशाह सूरी हाई स्कूल के कैडेट्स की थी जिन्होंने शेरशाह सूरी मकबरें वाली झील की सफाई कर शहरवासियों को जल श्रोतो की सफाई का महत्व समझाया |

दूसरी टोली श्री शंकर महाविद्यालय, शंकर स्कूल एवं एस. पी. जैन महाविद्यालय के कैडेट्स की थी जिन्होंने फजलगंज स्टेडियम के पास वाले छठ कुंड की सफाई की | इसके पश्चात सभी कैडेट्स ने मिलकर फजलगंज एवं शहर के एनी भागों में जागरूकता रैली निकली | इस अवसर पर बटालियन के कर्नल डा. बलदेव सिंह चौधरी ने बताया की जल ही जीवन है, जल प्रदुषण एक गंभीर समस्या है, जिसका हम सब मिल कर ही मुकाबला कर सकते है | जल प्रदुषण पर रोक लगाकर हम हमारे जीवन में बहुत साडी बिमारियों पर रोक लगा सकते है| कार्यक्रम में 72 कैडेट्स, सेना के इंस्ट्रक्टर, एन. सी. सी. अधिकारी एवम कुछ शहरवासियों ने हिस्सा लिया | क्रायक्रम का संचालन 42 बिहार बटालियन के सूबेदार मेजर मनोज कुमार, सूबेदार डंबर बहादुर एवं सेकंड ऑफिसर चन्दन कुमार ने किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network