रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 02 सितम्बर 2021 : दिनारा/रोहतास : प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र डलियां कोड संख्या 75 पर बुधवार को बालविकास परियोजना कार्यालय द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह अभियान हेतु प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। प्रखंड बाल बिकास परियोजना पदाधिकारी शशि कुमारी ने बताया कि यह अभियान पूरे सितम्बर माह तकचलाया जाएगा। जिसके अंतर्गत विशेष रूप से बच्चों एवं महिलाओं के समुचित पोषक आहार की लेने हेतु जागरुक किया जाएगा। इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका सरोज कुमारी ,फूल कुमारी, ज्योति कुमारी द्वितीय, प्रखंड परियोजना सहायक नबाब अकबर, प्रखंड समन्वयक प्रदीप कुमार सहित काफी संख्या में सेविकाएं उपस्थित थी।