रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : डेहरी-ऑन-सोन : बुधवार को राष्ट्रीय नाई महासभा डिहरी के द्वारा एक बैठक नील कोठी स्थित विनय चंचल जी के आवास पर हुई। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय नाई महासभा के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने किया। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जयंती राष्ट्रीय नाई महासभा के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर चौक पर 24 जनवरी को 10बजे दिन में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा और नगर भवन में उनके किए हुए कार्यों को चर्चा की जाएगी। इस बैठक में राष्ट्रीय राष्ट्रीय नाई महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय चंचल, अवधेश शर्मा, रंजीत कुमार ,धन्जयज शर्मा अनूमण्डल अछयक्ष, कन्हाई ठाकुर ,डॉक्टर प्रदीप, ओम प्रकाश शर्मा ,दिनेश ठाकूर,उमेश ठाकुर जोधन ठाकुर ,कपिल ठाकुर संजय शर्मा, प्रबीन शर्मा, धीरेंद्र शर्मा, शंकर ठाकूर मूरारी शर्मा ,हरीदाश शर्मा घमेन्द्र ठाकूर इत्यादि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network