रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : सासाराम। रालोसपा का जनता दल यूनाइटेड में विलय होने पर जदयू जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देते हुए रालोसपा के कार्यकर्ताओं का स्वागत किया है। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अपने समर्पित निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का जनता दल यूनाइटेड में विलय कर दिया। इस शुभ अवसर पर रोहतास जनता दल यू के जिला अध्यक्ष नागेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि जदयू परिवार में सभी साथियों का हार्दिक स्वागत है। हम सभी एकजुट होकर जनता दल यूनाइटेड को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। जिला प्रवक्ता रिंकू सिंह ने कहा कि इस नेक कार्य से बिहार के विकास को और गति मिलेगी। साथ ही साथ उपेंद्र कुशवाहा को जनता दल यूनाइटेड का राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाए जाने पर नीतीश कुमार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह को धन्यवाद। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव अनिल सिंह, सुनील रजक, रजिया कामिल अंसारी, प्रमिला सिंह ,रेणु कुशवाहा ,रवि रंजन सिंह ,सबिता नटराज, रेहाना खातून ,अलख निरंजन ,अजय कुमार मिश्रा,सिकंजय सिह,बदरे कामिल अंसारी, राकेश कुमार मुन्ना, संजय सिंह, बृज कुमार सैनी सहित अन्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network