आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 2 सितम्बर 2022 : सासाराम : जिला पदाधिकारी रोहतास श्री धर्मेंद्र कुमार द्वारा समाहरणालय स्थित जनता दरबार हॉल में राजस्व भूमि सुधार विभाग द्वारा चयनित 102 राजस्व कर्मचारियों को राजस्व संबंधी नियमों से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर समाहर्ता श्री चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, निदेशक डीआरडीए मुमताज आलम, भूमि सुधार उप समाहर्ता सासाराम श्री राजेंद्र दास ,प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व शाखा श्री रामरंजन सिंह तथा अन्य पदाधिकारी सामान्य शाखा प्रभारी अनु कुमारी तथा विकास शाखा प्रभारी रश्मि सिंह भी सम्मिलित थे।

ज्ञात हो विगत दिनों जिला पदाधिकारी महोदय के आदेश पर राजस्व कर्मचारियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद औपबंधिक नियुक्ति पत्र भी प्रदान की गई थी। सभी राजस्व कर्मचारियों को दो सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम जनता दरबार हॉल में चलाया जा रहा है ।जिसमें जिले के तमाम वरीय पदाधिकारी द्वारा राजस्व संबंधी नियमों की जानकारी साथ ही साथ सेवा संहिता तथा सरकारी सेवक आचरण नियमावली से संबंधित बातों की जानकारी दी जा रही है ।

इस संबंध में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा संबोधन किया गया तथा सभी राजस्व कर्मचारियों को राजस्व संबंधी नियमों तथा प्राप्त विवादो को ससमय निपटारा किए जाने संबंधी बातों की जानकारी दी गई । साथ ही सभी राजस्व कर्मचारियों को कर्तव्य निष्ठा,कर्तव्य परायणता तथा सेवा संहिता के नियमों के अंतर्गत काम करने हेतु बताया गया। तत्पश्चात अपर समाहर्ता महोदय द्वारा राजस्व संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network