आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 30 नवम्बर 2022 : दावथ : दावथ (रोहतास) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी दावथ प्रखंड के बैठक जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह के अध्यक्षता में किया गया।जिसका संचालन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जिला उपाध्यक्ष सह प्रभारी दावथ मनोज सिंह ने किया। इस बैठक में जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी देश का राष्ट्रीय पार्टी है,इसके नेता शरद पवार जी किसानों गरीबों के नेता है,अगला देश के प्रधानमंत्री हमारे नेता शरद पवार जी होंगे।इस बैठक में सभी कार्यकर्ताओं की राय से सर्वसम्मति से मो रिजवान को प्रखंड अध्यक्ष दावथ जिला अध्यक्ष के द्वारा चुना गया है,साथ ही दावथ प्रखंड के दावथ पंचायत के अध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक और बभनौल पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल खान,सहिनाव पंचायत के अजय पांडेय अध्यक्ष बनाए गए,इस मौके पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी रोहतास जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह,जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह,जिला के नेता येनुल खान,अब्दुल मजीद,गुड्डू अंसारी,महेंद्र राम,हीरा लाल,कुंज बिहारी,शाहिद खान,करीमन सिंह,परमेश्वर पांडेय,शिवदयाल सिंह,सुरेंद्र सिंह,आदि सैकड़ों लोग बैठक चुनाव में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network