आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 11 जनवरी 2022 : सासाराम। महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व वर्तमान संरक्षक डॉ विमल प्रसाद सिंह के अकास्मिक निधन पर भारतीय सब लोग पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ टूटूल ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। श्री सिंह के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए उन्होंने कहा कि स्व विमल कर्मचारियों के मान सम्मान और प्रतिष्ठा की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ते रहते थे। उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के कर्मचारियों को काफी लाभ हुआ तथा सर्व समाज के लिए सदा सुलभ रहे। इस दौरान भारतीय सब लोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार के साथ पार्टी के कई लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अवधेश कुशवाहा, कार्यकारी अध्यक्ष जनार्दन पाठक, प्रधान महासचिव हरेराम पासवान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विज्ञान स्वरूप सिंह, राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर शशिकांत, राष्ट्रीय महासचिव मनोज भारद्वाज, श्याम किशोर सिंह, महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ नूतन सिंहा, दलित प्रदेश अध्यक्ष सरिता पासवान, डॉ गिरेंद्र सिकरवार आदि शामिल रहे। इसके अलावा डाॅ विमल के निधन पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस फाउंडेशन ने भी शोक सभा आयोजित कर अपनी श्रद्धांजलि दी तथा बाबा गणिनाथ कॉलेज के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद के नेतृत्व में फाउंडेशन के सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। मौके पर फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेंद्र पासवान, प्रदेश महासचिव जयप्रकाश सिंह, जिला सचिव शैलेंद्र नारायण सिन्हा एवं उमेश पांडे आदि मौजूद रहे।

https://youtu.be/pBmhsXhWq4I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network