महायज्ञ के अंतिम दिन हजारों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण

रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : करगहर रोहतास। प्रखंड मुख्यालय के समीप सिरसिया गांव में आयोजित रामचरितमानस 52 गांवां महायज्ञ में अंतिम दिन हजारों की संख्या में प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों की अपार भीड़ देखी गई। कोचस प्रखंड के 3 गांव से गाजे-बाजे व हाथी घोड़े के साथ आई शिवजी की बारात देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बारात में डोली सजी थी एवं बसहा बैल के साथ-साथ शिव जी के और भी कई रूपों में आए थे। सनातन संस्कृति के अनुसार शिवजी की की आई बारात का भव्य स्वागत किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के बाद बारात की विदाई भी की गई। यज्ञ के अंतिम दिन भारी संख्या में लोगों ने यज्ञ का प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञ समिति के अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने बताया कि यज्ञ में सेवा करने का मौका शायद ही मिलता है। सेवा करने के पश्चात सिरसिया गांव निवासी रवि तिवारी ने कहा कि सिरसिया गांव के लोग धन्य हो गए। इस अवसर पर स्थानीय विधायक संतोष कुमार मिश्रा ने बारातियों एवं प्रसाद ग्रहण करने आए लोगों का अभिवादन किया। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने में यज्ञ समिति एवं क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद भी दिया। उसी प्रकार प्रखंड क्षेत्र के गुढ़ियारी गांव में भी घोडीहां गांव से आई शिवजी की बारात का स्वागत करते हुए विदाई भी की गई। वहां भी हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और दान भी दिए। दोनों यज्ञ में आए कथावाचक एवं प्रवचन कर्ताओं से यज्ञ की महत्ता एवं धर्म की आस्था के बारे में श्रद्धालुओं ने विस्तृत जानकारी हासिल किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network