आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 28 दिसंबर 2021 : नोखा। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभाभवन में पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण पर्यवेक्षक रविन्द्र राम के देखरेख में मंगलवार से शुरू हुआ। पहले दिन धर्मपुरा, नोनसारी,हथिनी व उत्तरी बरॉव पंचायत के मुखिया, सरपंच, ग्राम पंचायत सदस्य एवं ग्राम कचहरी पंचों को शपथ दिलाई गई। बीडीओ रामजी पासवान ने सबसे पहले शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होने का शपथ दिलाया। चार अलग-अलग चरणों में आयोजित इस कार्यक्रम में संबंधित पंचायत के उप मुखिया व उपसरपंच का चुनाव भी कराया गया। धर्मपुरा मे उपमुखिया संतोष कुमार सिंह व उप सरपंच सतेन्द्र कुमार सिंह चुने गए। जबकि नोनसारी पंचायत मे उपमुखिया रितेश कुमार और उप सरपंच रुक्मणि देवी चुनी गई । वही हथिनी पंचायत में उप मुखिया संगीता देवी चुनी गई। बीडीओ रामजी पासवान ने इसकी जानकारी दी। बीडीओ ने कहा कि आगामी 30 दिसंबर तक प्रखंड के सभी 13 पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ-साथ उप मुखिया व उपसरपंच के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण उपमुखिया व उपसरपंच के चुनाव को लेकर प्रखंड परिसर में दिनभर गहमागहमी की स्थिति बनी रही।

https://youtu.be/FU7h7zL-wPM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network