नोखा। नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पति विजय सेठ और कार्यपालक पदाधिकारी बसंत कुमार के द्वारा वार्ड नं पाँच की स्वतंत्रता सेनानी विश्वनाथ प्रसाद की पत्नी नागो देवी को अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने अपनी यादों को नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पति विजय सेठ व ईओ बसंत कुमार के साथ साझा किया।मुख्य पार्षद पति विजय सेठ ने कहा कि आजादी के लड़ाई के विश्वनाथ प्रसाद की पत्नी नागो देवी को सम्मानित करना गौरव की बात है। अंग्रेजों के विरुद्ध देशवासियों को एकजुट करने का कार्य कुछ महान क्रांतिकारियझें ने किया जिनमें श्री विश्वनाथ प्रसाद भी शामिल रहे। इस मौक़े पर टैक्स दारोगा सत्यनारायण प्रसाद, प्रधान सहायक संजय कुमार, दीपक कुमार, धनजी कुमार,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्री भगवान प्रसाद, टुनटुन चौधरी, मुन्ना अंसारी, अलीहसन अंसारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network