https://youtu.be/wbm9rlA22ms

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 2 अगस्त 2023 : खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिहार सरकार लेसी सिंह जी का आगमन आज 2 अगस्त को रोहतास जिले में हुआ। इस क्रम में परिसदन सासाराम में जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता रोहतास जिला जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने। बैठक में मंत्री महोदया ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की,उनकी समस्याओं और बातों को सुना और उनके शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया। मंत्री महोदय ने कहां की बिहार सरकारमाननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में समाज के हर तबके और वर्ग के विकास और उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत है। खाद्य एवम उपभोक्ता संरक्षण मंत्री होने के नाते वे अपनी जिम्मेवारी समझती है कि सब का राशन कार्ड बने सबको अनाज मिले और सब को भोजन मिले।

इस क्रम में उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर डीलरों की संख्या बढ़ाई जाएगी और राशन कार्ड और अनाज वितरण में अनियमितता को समाप्त करने के लिए राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने के कार्य में के तेजी लाई जाएगी। पत्रकारों के अन्य सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि विगत दिनों बैंगलोर में हुई बैठक मजबूत विपक्ष निर्मित करने का एक सफल प्रयास है और 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करने में मील का पत्थर साबित होगा। एक अन्य सवाल सवाल का जवाब देते हुए लेसी सिंह जी ने कहा कि इंडिया नाम से माननीय मुख्यमंत्री को कोई परेशानी नहीं है इसके सदस्यों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ रही है जो आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देकर सत्ता से हटाएगी।

परिसदन सासाराम में पूर्व विधायक वशिष्ठ सिंह अनिल सिंह बद्री भगत शोभा चंद्रवंशी बिंदा चंद्रवंशी रिंकू सिंह वंश नारायण सिंह अलख निरंजन नेहा नटराज सिकंजय सिंह असलम अंसारी सीमा सिंह मुन्ना पटेल भाई जितेंद्र संतोष शुक्ला धनंजय पटेल आशुतोष सिंह हिरदया कुशवाहा अभिषेक पटेल पटेल दीपक शर्मा डब्लू मिश्रा मीनू सिंह कमरुद्दीन फारुकी संजय पटेल विनोद पांडे अरुण राम वीरेंद्र कुशवाहा मुमताज अंसारी विजय चौधरी शाहीन अख्तर सत्येंद्र सिंह प्रमोद महतो जय शंकर पटेल नीरज पटेल राम आशीष पटेल प्रमोद चौबे सुखदेव चंद्रवंशी माखन चौधरी अनिल पटेल परमजीत सिंह, मुन्ना कुशवाहा राजेश सोनकर सूरज पासी संजय पटेल,अशोक चंद्रवंशी निखिल सिंह राजेन्द्र राम धर्मेंद्र चौहान अरुण राम सभचंद चौधरी अरुणा देवी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network