आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 24 अगस्त 2022 : डेहरी ऑन सोन : रोहतास जिले के डेहरी अनुमण्डल क्षेत्र  में 12 फीट लंबा मगरमच्छ देखा गया है। स्थानीय ग्रामीण विशालकय मगरमच्छ को देखकर दहशत में हैं। उन्हें डर है कि मगरमच्छ गांव में ना घुस जाए।ऐसे में वन विभाग की टीम को मगरमच्छ को पकड़ने के लिए बुलाया गया लेकिन नहर में घंटों टोह लेने के बाद भी मगरमच्छ हाथ नहीं आया।  डेहरी प्रखंड स्थित अकोढ़ीगोला के प्रेमनगर दुमहान लख के समीप मुख्य नहर में करीब दस फीट लंबा एक मगरमच्छ को तैरते हुए ग्रामीणों  ने देखा। मगरमच्छ का साइज और लंबाई देख ग्रामीण दहशत  में है। मामले की सूचना वन विभाग को दी गयी। जिसके बाद विभाग से एक टीम को मगरमच्छ को पकड़ने के लिए भेजा गया। लेकिन तब तक मगरमच्छ नहर के दूसरी ओर जा चुका था।

विशालकय मगरमच्छ दिखने की सूचना आसपास के इलाके में आग की तरह फैल गयी। ऐसे में सैकड़ों लोग उसे देखने पहुंच गए। इसी दौरान मगरमच्छ का किसी ने वीडियो भी बना लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नहर में मगरमच्छ दिखने से लोग भयभीत है। किसी की हिम्मत नहीं हो रही कि अब नहर में उतरे। लोगों को मगरमच्छ के गांव में भी घुसने में डर सताने लगा है। ऐसे में नहर में मगरमच्छ के दिखने की सूचना स्थानीय थाने में दी गई।  

इस बीच रोहतास वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा आम जनों को सचेत करते हुए कहा है की गत 23 अगस्त को सोन कैनाल नहर में मथुरी पुल के पास लगभग 12 फीट लंबा घड़ियाल देखा गया है। इसकी सूचना पर वन विभाग की एक टीम भेजी गई थी। घड़ियाल को रेस्क्यू करने का प्रयास टीम ने किया है। मथुरी पुल से अकोढ़ी गोला दोमुहान लख तक लगभग 8 किलोमीटर की दूरी में शाम 7 बजे तक घड़ियाल को रेस्क्यू करने का प्रयास टीम के द्वारा किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरी बार उक्त घड़ियाल को गंगौली गांव के पास सोन कैनाल नहर में देखा गया है। अत: आम जनों से अपील है कि वे नहर में नहीं जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network