रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 09 नवम्बर 2021 : डेहरी ऑन सोन । डेहरी डालमियानगर नगर परिषद की मुख्य पार्षद विशाखा सिंह ने नप कर्मियों के साथ शहर के छठ घाटों का निरीक्षण किया व आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य पार्षद ने डेहरी डालमियानगर स्थित एक दर्जन से अधिक छठ घाटों का निरीक्षण किया। मुख्य पार्षद ने बताया कि सभी घाटों पर नगर परिषद के द्वारा मिट्टी भरकर घाटों का निर्माण किया गया है घाटों पर सीसीटीवी कैमरे को भी लगाया गया है। पर्व करने वालों के लिए कपड़ा बदलने के लिए स्थान बनाया गया है।आदर्श घाट, इमलिया घाट, बालगोविंद बीघा में पानी मे बैरिकेडिंग व लाइट व्यवस्था प्रत्येक घाटों पर चुना ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया है। घाटों पर पानी की व्यवस्था की गई है उन्होंने कहा कि सुरक्षा के तौर पर गोताखोरों का भी इंतजाम किया गया है। मुख्य पार्षद के साथ सिटी मैनेजर मनोज भारती, सोनू चौधरी, विजय सिंह सहित नगर परिषद कर्मी उपस्थित थे।

https://youtu.be/autncYse0B0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network