आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 15 दिसंबर 2021 : सासाराम। जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष पद पर नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य अजय सिंह कुशवाहा के मनोनीत होने पर जिले के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा एवं संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने जिले में संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से जिला अध्यक्ष के लिए अजय सिंह कुशवाहा को पार्टी की कमान सौंपी है। जिस पर पार्टी कार्यकताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के फैसले का तहे दिल से स्वागत करते हुए नए जिलाध्यक्ष का फूल माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने आशा व्यक्त किया है कि जिले में एक अनुभवी एवं कुशल कार्यकर्ता को पार्टी की कमान मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार भी होगा। साथ हीं सभी पार्टी कार्यकर्ता सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। हर्ष व्यक्त करने वालों में अमरेश चौधरी, बिन्दा चन्द्रवंशी, बद्री भगत, उषा पटेल, गीता कुशवाहा, बनारसी सिंह, प्रमोद चौबे, गुडू पटेल, सूर्यवंश सिंह, केशव प्रसाद सिंह, मदन प्रसाद कुशवाहा, पुष्पा राणा, लक्ष्मण सिंह, तेज प्रताप यादव, धनंजय पटेल, सरिता चंद्रवंशी, मिथलेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

https://youtu.be/FU7h7zL-wPM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network